Site icon desh 24×7

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा थाना खोराबार व थाना एम्स का औचक निरीक्षण किया गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा आज दिनांक 13.06.2024 को जनपद के नगर क्षेत्र के थाना खोराबार व थाना एम्स का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थानों पर बने जनसुनवाई डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनस कक्ष, आवेदको हेतु बैठने का स्थान, पीने के पानी की व्यवस्था, थाना कार्यालय एवं सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण किया गया।

सम्पूर्ण परिसर को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों को बेहतर व अद्यावधिक एवं व्यवस्थित रख रखाव, व थाना परिसर में आये फरियादियों की फरियाद को सुना गया एवं आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। अपराध/अपराधियों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने, थाने पर रखे वाहनो का बेहतर रख-रखाव करने तथा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।

Exit mobile version