Site icon desh 24×7

 पदाधिकारियों के साथ बैठक की। शासनादेश का उल्लेख करते हुए प्रतिबंधित

 पदाधिकारियों के साथ बैठक की। शासनादेश का उल्लेख करते हुए प्रतिबंधित पशुओं एवं खुले में कुर्बानी न करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

धौरहरा कोतवाली में हुई

विस्तार

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में बकरीद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी तहसीलों में पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पीस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बकरीद का त्योहार शांतिपूर्वक मनाने पर जोर दे रहे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर धौरहरा तहसील क्षेत्र की कोतवाली धौरहरा में एसडीएम और सीओ ने पीस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

शासनादेश का उल्लेख करते हुए प्रतिबंधित पशुओं एवं खुले में कुर्बानी न करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। धौरहरा कोतवाली परिसर में आयोजित पीस कमेटी बैठक में हिंदू मुस्लिम समुदाय के धर्म गुरुओं के अलावा क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बकरीद त्योहार को लेकर शासनादेश के बारे में बताया।

एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि कुर्बानी खुले में न करें और अवशेष गड्ढों में दफन करें। ध्यान रहे कोई भी व्यक्ति प्रतिबंध पशुओं की कुर्बानी न करें। सीओ पीपी सिंह ने कहा कि ध्यान रहे कुर्बानी करते समय रील न बनाएं, न ही सोशल मीडिया पर वायरल करें, यह अपराध है।

एसडीएम ने नगर पंचायत को साफ सफाई एवं पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, चेयरमैन नफीस खां पूर्व चेयरमैन राजीव जायसवाल, भगवती शुक्ला, जाबिर अली प्रधान, कस्बे की मस्जिद के इमाम मौलाना यूनुस सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

 

Exit mobile version