Site icon desh 24×7

डीएम का फरमान मिलते ही चालू हुआ सरकारी हैण्डपम्प, सराहना

डीएम का फरमान मिलते ही चालू हुआ सरकारी हैण्डपम्प, सराहना

डीएम के फरमान के बाद चालू हुआ हैण्डपम्प

लालगंज, प्रतापगढ़। सरकारी हैण्डपम्प में तकनीकी खराबी को लेकर डीएम का कडा निर्देश गुरूवार को यहां रंगत में दिखा। डीएम का कड़क फरमान मिलते ही नगर पंचायत कार्यदायी संस्था ने आननफानन में हैण्डपम्प को चालू करा दिया। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर मार्ग पर लालगंज भवराम बोझी हाइवे पर इण्डिया मार्क टू हैण्डपम्प में गुरूवार की सुबह तकनीकी खराबी आ गयी। इससे विद्या मंदिर

में पढने वाले स्कूली बच्चों के साथ राहगीरों व हाइवे किनारे स्थित धार्मिक स्थली रतन वीर बाबा पर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशान देखा गया। जानकारी मिलने पर रूरल बार के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने डीएम संजीव रंजन के व्हॉटसएप पर हैण्डपम्प की खराबी की जानकारी दी। डीएम ने जानकारी मिलते ही नगर पंचायत के ईओ को कर्रा किया। डीएम की नाराजगी का असर फौरन दिखा।

आननफानन में कार्यदायी संस्था हैण्डपम्प को ठीक कर चालू कर दिया। यह देख वार्ड के लोगों में डीएम की सराहना हुई देखी गयी। वार्ड के निवासी अमरनाथ सोनी, मनमोहन यादव, अंशू शुक्ला, कपूरचंद्र सोनी, आचार्य प्रदोष नारायण सिंह, हरिमोहन यादव आदि ने हैण्डपम्प के दुरूस्त कराए जाने को लेकर डीएम संजीव रंजन की कार्यशैली को सराहा है।

Exit mobile version