Site icon desh 24×7

शहजादपुर मंडी के नल के ऊपर रखी लोहा की पटिया बनी दुर्घटना का कारण

यह नजारा है नगर के शहजादपुर सुपर मार्केट का बीते कई दिनों से सुपर मार्केट जो सहजादपुर गल्ला मंडी से नई सड़क को निकलती है उस मार्केट में नाले के ऊपर रखी हुई पटिया कई दिनों से टूटी है जिसकी शिकायत संबंधित सभासद से कई बार की गई लेकिन कोई

भी नतीजा नहीं निकला, अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन इस पर ध्यान दे जिसे दुर्घटना से बचा जा सके,आए दिन यहां से गुजरने वाले लोग गिर पड़ कर घायल हो रहे हैं पैदल चलना भी दुश्वार हो रहा है स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बीते कई दिनों से इस मार्केट में नाले के ऊपर रखी हुई कई पटिया टूटी हुई है जिसका रिपेयर कई बार शिकायत करने के बावजूद भी नहीं हुआ।।

Exit mobile version