Site icon desh 24×7

ट्रक ने अधेड़ को रौंदा, कोहराम

ट्रक ने अधेड़ को रौंदा, कोहराम

लालगंज, प्रतापगढ़। अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गयी। उदयपुर थाना के अठेहा बाजार तिराहे पर मंगलवार की रात लगभग ग्यारह बजे एक ट्रक अनियंत्रित हो गयी। अमेठी की तरफ से आ रही ट्रक तेज रफ्तार के चलते तिराहे पर

अनियंत्रित हो गयी। अनियंत्रित ट्रक दो घरों में टक्कर मारते हुए तीसरे घर के सामने दरवाजे पर सो रहे बाबू अली के पुत्र दिलदार अली 55 को रौंद डाला। ट्रक की चपेट में आने से दिलदार की मौके पर ही मौत हो गयी। इधर अंधेरे का लाभ लेकर चालक ट्रक खड़ी कर

फरार हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर पडोसी चीखपुकार करने लगे। सूचना मिलने पर उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कराकर बुधवार की सुबह पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

एसओ उदयपुर राधेबाबू का कहना है कि मृतक के परिजन की तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इधर दिलदार की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वही दुर्घटना को लेकर बुधवार को अठेहा बाजार में भी शोक का माहौल दिखा।

Exit mobile version