Site icon desh 24×7

करंट से लाइनमैन झुलसा, रेफर

करंट से लाइनमैन झुलसा, रेफर

लालगंज, प्रतापगढ़। एलटी लाइन में अचानक करंट आ जाने से संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। भटनी निवासी सुन्दर लाल का पुत्र अजय कुमार 27 लालगंज क्षेत्र के भटनी उपकेंद्र पर संविदाकर्मी लाइनमैन है। सोमवार की देर शाम वह बगल के नरायनपुर गांव शटडाउन लेकर एलटी लाइन ठीक करने गया था। अचानक करंट आ जाने से संविदाकर्मी पोल से नीचे गिर गया। उसके हाथ की कोहनी में गंभीर चोटें आ गयी। लालगंज ट्रामा सेण्टर में इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Exit mobile version