Site icon desh 24×7

अज्ञात चोरों ने उड़ाये कीमती गहनें, जांच में जुटी पुलिस

अज्ञात चोरों ने उड़ाये कीमती गहनें, जांच में जुटी पुलिस

चोरी में बिखरा पड़ा सामान

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज के उमापुर गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने लाखों के गहने पर हाथ साफ कर दिया। गांव के प्रदीप मिश्र के घर देर रात छत के रास्ते चोर घर के अंदर दाखिल हो गये। चोरों ने कमरे में रखे बाक्सों का ताला तोडकर लगभग छः लाख कीमती सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गये। घटना के बाबत पीडित के भाई अधिवक्ता प्रमोद कुमार मिश्र ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है, केस दर्ज कर शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version