Site icon desh 24×7

बैजनाथपुर में 9 दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ

महराजगंज- सिसवा बाजार 

सिसवा नगर के मुखर्जी नगर वार्ड बैजनाथपुर में सोमवार को भव्य कलश यात्रा  के साथ 9 दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ किया गया

रुद्र महायज्ञ में 501 युवतियां और महिलाएं सर पर कलश लेकर जयकारे वह ढोल नगाड़ों के साथ बैजनाथपुर  से रायपुर तथा सिसवा नगर के परिक्रमा के बाद रास्ताजोर घाट  पर कलश में  पानी भर गया पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर मंत्र उच्चारण के साथ बेदी के समीप कलश की स्थापना की गई

यज्ञकर्ता – कन्हैया मिश्र ने यज्ञ का शुभारंभ किया उन्होंने बताया आज शाम को रामलीला का आयोजन किया जाएगा इस दौरान श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर मेले का भी आनंद लेंगे इस यज्ञ के आयोजक मंडल के रामकिशन चौधरी मदन चौधरी रामसवारे इंद्रजीत रामवृछ उमेश सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे

Exit mobile version