Site icon desh 24×7

ब्रेकिंग न्यूज़,,,सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल सदर अस्पताल में भर्ती

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा श्रीबंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर छमईलवा के समीप बाईक व कमांडर जीप की टक्कर में बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक मुकेश ठाकुर पिता सुरेंद्र ठाकुर 28 वर्ष बिहार के भोजपुर जिलांतर्गत

झवान गांव का है। वह भवनाथपुर में संचालित कैशपार माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस में काम करता है। घायलावस्था में उसे कमांडर जीप के चालक द्वारा उठाकर ईलाज हेतु भवनाथपुर सीएचसी लाया गया, यहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मुकेश ठाकुर रविवार को कैशपार माइक्रो फाइनेंस ब्रांच से छुट्टी लेकर गढ़वा गए हुए थे। सोमवार के सुबह गढ़वा से भवनाथपुर स्थित अपने ब्रांच में वापस लौट रहे थे, तभी मुख्य मार्ग पर छमईलवा के समीप उनकी तेज रफ्तार बाईक की आगे जा रही कमांडर जीप के साथ टक्कर हो गई। उधर घटना की जानकारी मिलते ही भवनाथपुर पुलिस द्वारा कमांडर जीप को जब्त कर लिया गया है।

Exit mobile version