Site icon desh 24×7

मंडी प्रशासन की कार्य प्रणाली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

गाडरवारा । जवाहर कृषि उपज मंडी में मूंग की आवक अधिक होने के कारण तुलाई एवं खरीद नहीं होने पर मूंग की उपज लेकर आए किसानों ने मंडी प्रशासन की कार्य प्रणाली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया । किसानों द्वारा मंडी का गेट बंद कर काफी देर तक हंगामा किया किसानों द्वारा मांग की जा रही थी कि उनकी मूँग की खरीद होनी चाहिए लेकिन मूंग की खरीद नहीं होने पर किसानों को हंगामा करने पर मजबूर होना पड़ा जैसे ही प्रशासन को खबर लगी की मंडी में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं एसडीएम कलावती कलावती ब्यारे, तहसीलदार रमाकांत चौकसे, पटवारी योगेश पटेल पुलिस बल के साथ मंडी पहुंचे और उन्होंने किसानों की बात सुनते हुए जिन शैडो पर मूंग की आवक हुई वहां जाकर निरीक्षण किया और मंडी के ऑफिस में किसानों और व्यापारियों को बुलाकर बैठक करते हुए दोनों वर्गों की बात सुनते हुए समस्या का हल कराया एसडीएम कलावती ब्यारे, मंडी सचिव देवेंद्र पटेल ने किसान एवं व्यापारियों के बीच सामंजस कराकर सोमवार को मंडी में आई हुई मूंग की उपज की 4 बजे से खरीद प्रारंभ कराई तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ ।

Exit mobile version