Site icon desh 24×7

खैर को लेकर सभी दलों में तैयारियों का दौर

खैर को लेकर सभी दलों में तैयारियों का दौर

अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर अगले छह माह में उपचुनाव तय है । हालांकि , उपचुनाव प्रदेश में अन्य कई सीटों पर भी होंगे । सभी एक साथ होंगे । खैर के विधायक प्रदेश सरकार में मंत्री अनूप प्रधान हाथरस से सांसद चुन लिए गए । और उनके केंद्र में मंत्री बनने की संभावनाओं का भी खासा जोर है । ऐसे में इस उपचुनाव को लेकर सभी दलों में तैयारियां तेज हो गई हैं । दलों से टिकट के लिए प्रयासरत नेताओं ने भी जोर आजमाइश शुरू कर दी है । हालांकि अब तक इस सीट पर भाजपा का कब्जा है । मगर , लोकसभा चुनाव में भाजपा इस सीट को हारी है और में सपा – कांग्रेस गठबंधन जीता है । उसका कारण बाहुल्य क्षेत्र से गठबंधन के जाट प्रत्याशी को समर्थन मिलना माना जा रहा है । ऐसे में इस सीट पर उपचुनाव को लेकर सपा खासी उत्साहित है । सभी दलों में दावेदारों ने भागदौड़ शुरू कर दी है । अभी से बहुत से नाम दावेदारी को लेकर सामने आ रहे हैं । संकेत हैं कि सरकार गठन व संगठन में बदलाव के बाद भाजपा व अन्य दलों के द्वारा यहां चुनावी बिसात बिछाई जाएगी । वहीं भाजपा के लिए इस सीट का सबसे चुनौतीपूर्ण इसलिए भी होगा कि इस सीट पर जीत दर्ज कर वापसी करनी है ।

Exit mobile version