Site icon desh 24×7

एनएच 31 पर बलिया की तरफ से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मारा, जिसकी वजह से मां – बेटे की मौत हो गई

बलिया: हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुम छपरा गांव के पास एनएच 31 पर अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार मां – बेटे की मौत हो गई। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पहचान हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी विद्यावती देवी (55) एवं उनका बेटा छोटू यादव (24) के दोनों बाइक से अपने रिश्तेदारी लछुमन छपरा से बैरिया के रास्ते अपने गांव आ रहें थे। तभी हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुम छपरा गांव के सामने एनएच 31 पर बलिया की तरफ से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसकी वजह से मां – बेटा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

Exit mobile version