Site icon desh 24×7

जिला कलेक्टर ने मनेरगा कार्य का किया निरीक्षण 

सीकर. जिला कलेक्टर कमर उल ज़मान चौधरी ने पंचायत समिति धोद की ग्राम पंचायत भिराना एवं जाचास में महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत चल रहे जाचास, सामी, भिराना में कार्य का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने सहायक अभियंता धोद को निर्देश दििया कि श्रमिकों से टास्क पूरी करवाई जाएं जिनसे उनको पूरी मजदूरी मिलेे। उन्होंने चारागाह विकास कार्य पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं धामण घास के बीज तैयार करने, जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता से करवाया जाना सुनिश्चित करेंं। निरीक्षण में अधिशासी अभियंता रमज़ान अली खान, सहायक अभियंता राकेश कुमार मीणा, ग्राम पंचायत के कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version