चित्रकूट 8 जून 2024
जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने थाना कोतवाली कर्वी में पहुंचकर सुनी जनता की समस्याएं
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया
जनपद चित्रकूट थाना समाधान दिवस में आये जमीनी विवादों को राजस्व/पुलिस टीम मौके पर जाकर निपटाएं- जिलाधिकारी
उत्तर प्रदेश सरकार के मंशानुरूप थाना समाधान दिवस में आये हर फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाये और समय सीमा के अन्तर्गत उनका निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को इधर-उधर अपनी समस्याओं को लेकर न भटकना पडे । शिकायतों के निस्तारण के गुणवत्ता की जॉच अब फरियादियों के मोबाइल पर बात कर की जायेगी।
उक्त विचार थाना कोतवाली कर्वी में आयोजित थाना समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने के दौरान जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने व्यक्त किया।
थाना समाधान दिवस के अवसर पर तहसीलदार कर्वी वाचस्पति, उपेन्द्र प्रताप सिंह सहित कानूनगो, लेखपाल उपस्थित थे।
