Site icon desh 24×7

जिलाधिकारी कुशीनगर श्री उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल द्वारा थाना कोतवाली पडरौना पर आयोजित “थाना समाधान दिवस” पर सुनी गयी जनता की फरियाद

कुशीनगर / पडरौना , जिलाधिकारी कुशीनगर श्री उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल द्वारा आज दिनांक 08.06.2024 को थाना कोतवाली पडरौना पर आयोजित “थाना समाधान दिवस” पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बन्धित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।

Exit mobile version