Site icon desh 24×7

थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा दो नफर वारंटी को किया गया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर. “वांछित अभियुक्त/वारंटी व जिला बदर अभियुक्तों” के गिरफ्तारी के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में, सुजीत राय क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में, गौरव सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए वाद संख्या 2577/ 2019, धारा 323, 504 से सम्बन्धित गिरफ्तार वारंटी बेचन पुत्र जीते निवासी कपिया बुकनिया ग्राण्ट टोला अहिरनडीह थाना व जनपद-सिद्धार्थनगर एवं संतोष पुत्र राम बेलास निवासी कपिया बुकनिया ग्राण्ट टोला अहिरनडीह थाना व जनपद-सिद्धार्थनगर के निवासी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राजाराम यादव, आ0 राजन सिंह एवं आ0 सियाराम आर्य थाना व जनपद सिद्धार्थनगर रहे।

Exit mobile version