Site icon desh 24×7

उचक्कों ने उड़ाया पचास हजार, जांच में जुटी पुलिस

उचक्कों ने उड़ाया पचास हजार, जांच में जुटी पुलिस

लालगंज, प्रतापगढ़। बैंक से पैसा निकालने के बाद बाइक की डिग्गी में रखकर पीड़ित चाय पीने चला गया। इसी बीच अज्ञात उचक्कों ने डिग्गी का लॉक तोड़कर पचास हजार की नकदी उडा लिया। पीडित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। लालगंज कोतवाली के पूरे दत्ता बाबूगंज गांव निवासी हरिवंश शर्मा के पुत्र घनश्याम शर्मा गुरूवार को दोपहर बाइक से अपने बेटे के साथ लालगंज कस्बा स्थित एसबीआई शाखा से अपने खाते से पैसा निकालने आये थे। यहां खाते से पचास हजार निकालने के बाद पिता पुत्र बाहर खड़ी बाइक की डिग्गी में पैसे को रखा और बगल चाय पीने चले गये। इसी बीच अज्ञात उचक्के बाइक का लॉक तोडकर उसके रखी पचास हजार की नकदी उडा ले गये। कोतवाल अवन दीक्षित का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version