Site icon desh 24×7

पर्यावरण संरक्षण को लेकर अधिवक्ता परिषद की लालगंज इकाई ने किया वृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षण को लेकर अधिवक्ता परिषद की लालगंज इकाई ने किया वृक्षारोपण

लालगंज तहसील परिसर में वृक्षारोपण करते अधिवक्तागण

लालगंज, प्रतापगढ़। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़ पौधों का लगाना जरूरी होता है। इससे जहां प्रकृति में संतुलन बना रहता है वही वातावरण भी शुद्ध रहता है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर अधिवक्ता परिषद अवध की प्रतापगढ़ इकाई द्वारा जिले भर में इकाई के अध्यक्ष मनोज सिंह व महामंत्री सुरेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुरूवार को लालगंज तहसील परिसर में भी अधिवक्ता परिषद अवध की लालगंज इकाई द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इकाई के संयोजक संतोष कुमार दुबे के नेतृत्व में तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने वृक्षारोपण किया। संयोजक संतोष कुमार दुबे ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए सभी कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाये। इस मौके पर नामवर सिंह, उमापति मिश्र, अनीस मिश्र, विन्देश्वरी शुक्ल, सुरेशचंद्र ओझा, सुमित त्रिपाठी वत्सल आदि रहे।

Exit mobile version