Site icon desh 24×7

जमशेदपुर राजकुमार सिंह ने जीत की हैट्रिक लगाने पर विद्युत वरण महतो को बधाई दी है.

जमशेदपुर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने जमशेदपुर सीट से जीत की हैट्रिक लगाने पर विद्युत वरण महतो को बधाई दी है.

उन्होंने कहा है कि जमशेदपुर सीट से लगातार तीन चुनाव जीतकर विद्युत वरण महतो ने जो इतिहास बनाया है, उससे यहां के भाजपाई गौरवान्वित हुए हैं. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के एक-एक भाजपा कार्यकर्ता ने जी जान से विद्युत महतो की जीत के लिए काम किया था और इसके लिए समस्त भाजपा कार्यकर्ता भी बधाई के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में मोदी हैट्रिक लगा रहे हैं और सांसद के रूप में विद्युत वरण महतो, यह जमशेदपुर की जनता के लिए दोहरी खुशी का क्षण है.

Exit mobile version