Site icon desh 24×7

किसान पर पेट्रोल डालकर जलाने में नामजद युवती गिरफ्तार, चालान किया

पीलीभीत। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में धोखाधड़ी कर हड़पे रुपये वापस लेने पहुंचे किसान पर पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में मुख्य आरोपी की बहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। मुख्य आरोपी और उसकी मां पुलिस के हाथ नहीं लग सके।

रविवार को गांव हरसिंहपुर निवासी मंजीत सिंह अपने भाई सुखविंदर सिंह के झांसा देकर हड़पे गए सात लाख रुपये मांगने गांव निवासी रंजीत सिंह के घर गया था। विवाद पर मंजीत सिंह ने पिटाई कर उसके ऊपर बोतल से पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी।

आग लगने से मंजीत सिंह झुलस गया था और उसकी बाइक भी जल गई थी। पुलिस ने मंजीत सिंह के पिता रक्षपाल सिंह की ओर से गांव निवासी रंजीत सिंह, उसकी मां किरनदीप कौर और बहन गुरजीत कौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच में गुरजीत कौर का सही नाम दिलजीत कौर निकला।
दिलजीत कौर को गिरफ्तार कर चालान करा दिया गया। रंजीत सिंह और उसकी मां हाथ नहीं लग सके। शीघ्र ही मां-बेटे को भी गिरफ्तार कराकर चालान कराया जाएगा।

Exit mobile version