Site icon desh 24×7

नीमच जिले मे हुवा बहुत बड़ा हादसा

नीमच। शहर के समीपस्थ हर्कियाखाल सांधे के यहां सोमवार दोपहर में भयानक हादसा हो गया। यहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने अपना नियंत्रण खो दिया और एक महिला को अपनी चपेट में लिया। इस दुर्घटना में महिला के दोनों पैर कट गए। दुर्घटना की भनक लगते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस को भी सूचना दी। जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को हटाकर महिला को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।  यहां से महिला को उदयपुर हेतु रेफर कर दिया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार खाचरोद तहसील के सचिन पाटीदार और शिवानी सचिन दोनों पति-पत्नी की आयु 21 वर्ष है। दोनों मोटरसाइकिल से सांवलिया जी से खाचरोद अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान हर्कियाखाल सांधे के यहां दोनों ज्यूस पीने रुके थे। तभी लाल फर्शी से भरा हुआ ट्रेक्टर असंतुलित होकर दुकान में जा घुसा और इन दोनों पर चढ़ गया। पुलिस ने बताया कि 108 से घायल अवस्था में सचिन और शिवानी को जिला चिकित्सालय में लाया गया है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

Exit mobile version