Site icon desh 24×7

पुलिस ने पकड़े मारपीट के चार आरोपी 

‘ पुलिस ने पकड़े मारपीट के चार आरोपी

अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके के गांव बिलौठी में शनिवार की देर शाम दो पक्षों के विवाद के मामलें में पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और वैधानिक कार्यवाही की । एसओ ऋषीपाल सिंह मुताबिक रुपयों के लेन – देन को लेकर दोनों पक्ष के लोगों में विवाद हुआ था । मारपीट में दोनों तरफ से छह लोग घायल हो गए थे । दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराते हुए घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया । दोनों तरफ के चार लोग पीतम , रवेंद्र , रामकुमार व अनिल के खिलाफ कार्यवाही कर हिरासत में लिया और कोर्ट भेजा गया ।

Exit mobile version