Site icon desh 24×7

साइकिल यात्रियों का बीओसीडब्ल्यू बोर्ड सदस्य ने किया स्वागत

कुशीनगर / कसया ,भारतीय जनता पार्टी के नीतियों के प्रचार – प्रसार करने निकले सायकिल यात्रियों का कसया तहसील के साखोपार में श्रमिक पंजीकरण अंशदान एवं नवीनीकरण समिति अध्यक्ष व बीओसीडब्ल्यू बोर्ड सदस्य अभय प्रताप नारायण सिंह ने स्वागत किया और शुभकामनाएं दी।

संत कबीर नगर के बूढ़ी बेलहर निवासी भाजपा कार्यकर्ता रण विजय सिंह, अरविंद सिंह 2 मई से संकल्प यात्रा पर निकले हैं। आज बोर्ड अध्यक्ष श्री सिंह के कैम्प कार्यालय पहुंचने पर ग्राम प्रधान शैलेश प्रताप नरायण सिंह, पीयूष प्रताप नरायण सिंह, एडवोकेट कुशल प्रताप सिंह, चन्दन शर्मा, विशाल राजपूत,त्रिपुरेश सिंह आदि ने स्वागत किया। यात्रा मोदी के तीसरी बार शपथ ग्रहण करने तक चलेगी।

Exit mobile version