Site icon desh 24×7

जम्मू हादसे के शिकार लोगों को लेकर आज मथुरा पहुंचेगी ट्रेन

‘ जम्मू हादसे के शिकार लोगों को लेकर आज मथुरा पहुंचेगी ट्रेन

जिलाधिकारी विशाख जी ने जम्मू के प्रशासनिक अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम पर बात की । शवों

अलीगढ़ लाने की व्यवस्था कराई और घायलों के उपचार की जानकारी ली । डीएम ने बताया कि झेलम एक्सप्रेस एवं अंडमान एक्सप्रेस से मृतकों के शव , घायल एवं अन्य लोगों को वापस लाया जा रहा है । इसमें पहली ट्रेन शनिवार दोपहर 12.30 बजे मथुरा पहुंचेगी । इसमें नाया गांव के एक मृतक का शव व अन्य 11 लोग होंगे । दूसरी ट्रेन शाम चार बजे मथुरा आएगी । इसमें 11 शव व अन्य घायल एवं परिजन शामिल होंगे । कुल 37 लोग आएंगे । जिला प्रशासन ने मथुरा स्टेशन नया गांव तक इन्हें लाने के लिए पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था कर ली है । 12 एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है । उनके साथ ड्राइवर व अधिकारी लगाए गए हैं । मृतकों का उनके पैतृक गांव में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा । एडीएम न्यायिक अखिलेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम भेजा जा रहा है । एसडीएम न्यायिक सुधीर कुमार सोनी , नायब तहसीलदार कोल रतन कुमार , हाथरस के नायब तहसीलदार व एक पुलिस निरीक्षक की टीम शुक्रवार को जम्मू पहुंच गई । राज्यमंत्री अनूप प्रधान भी प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में जम्मू पहुंचे । उन्होंने जम्मू अधिकारियों से बातचीत की । पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो गई । एडीएम वित्त एवं राजस्व राणा ने बताया कि मुआवजे की प्रक्रिया की कार्रवाई पूरी कर ली गई है ।

Exit mobile version