
कल शुक्रवार 31 मई 2024 को भेलसा रियासत के राजा हवेली वाले भगवान सिंह राठौड ने अंतिम सांस ली ।उनके अंतिम दर्शन के लिये आज अंदर किला हवेली में नगर के आमजन के अलावा राजनैतिक एवं राजपूत समाज के भारी संख्या में लोग पहुंचे।उनकी अंतिम यात्रा सुबह 10 बजे हाथी हवेली से निकली। अंतिम यात्रा में नगर के सैकड़ों लोग शामिल थे।
दशहरे पर राजपूत समाज के जुलूस में राजा साहब घोड़े पर सवार होकर निकलते थे तब उनको शासन की ओर से गाड आफ आनर दिया जाता था।
