Site icon desh 24×7

कलेक्टर और एसपी ने समर कैंप में पहुंच कर बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह

*कलेक्टर और एसपी ने समर कैंप में पहुंचकर बढ़ाया प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह

संवाददाता   नेन्द्रमणि मिश्र

जिला  सतना /मैहर /चित्रकूट

वन्दे भारत न्यूज लाइव चैनल

*समर कैंप का हुआ समापन*

सतना 31 मई 2024/शासकीय स्कूलों के समर कैंप का समापन कलेक्टर अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता की उपस्थिति में शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बगल के खेल के मैदान में संपन्न हुआ। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों के समय सदुपयोग करते हुये बच्चों को रचनात्मकता की ओर ले जाने के लिये समर कैंप एक बेहतर प्रयास है। समर कैंप में आयोजित होने वाली खेल सहित अन्य रचनात्मक गतिविधियां बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास करती हैं। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने समर कैंप के आयोजन को बच्चों के लिये उपयोगी बताया। शिक्षा और खेल विभाग का प्रयास सराहनीय है। समापन अवसर पर समर कैंप में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को टी-शर्ट एवं ट्रैकसूट प्रदान किया गया। इस मौके पर संभागीय खेल अधिकारी एमके धौलपुरी, सहायक संचालक श्याम किशोर द्विवेदी, खेल प्रशिक्षक मीना त्रिपाठी, संतोष सिंह, धीरेंद्र सिंह, राजेश पांडेय, पीटीआई बाबूलाल, संदीप टंडन, शैलेंद्र शर्मा, रमा उइके सहित युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि कलेक्टर अनुराग वर्मा के निर्देशन में 1 मई 2024 से 31 मई 2024 तक जिले के शासकीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग करने के उद्देश्य से बड़े शहरों के नामी-गिरामी प्राईवेट विद्यालयों में आयोजित होने वाले समर कैंप की तर्ज पर शासकीय विद्यालयों में भी समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों ने भी बड़े ही उत्साह के साथ कैंप की गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर सहभागिता निभाई। इस दौरान सभी विद्यालयों में प्रशिक्षकों के द्वारा विद्यालयीन बच्चों का विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सर्वांगीण विकास करने के साथ-साथ उनका मनोरंजन भी किया गया। जिससे बच्चे विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी दक्ष हो सकें। समर कैंप के आयोजन के दौरान वॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, कराते, वुशु, हैंडबॉल खेल की गतिविधियां आयोजित की गई है। इसके अलावा पेंटिंग, योगा, नृत्य सहित अन्य खेलो के माध्यम से बच्चों का शारीरिक विकास और मनोरंजन किया गया।

Exit mobile version