Site icon desh 24×7

घायलों में कांता प्रसाद पुत्र भगवान दास जिला खंडवा तहसील बंदना थाना पंधाना, नन्हेंलाल पुत्र देवासी पता

*आगरा अपडेट*

 

*गुरुवार देर रात दो ट्रक की आमने-सामने टक्कर हादसे में चालक समेत 3 गंभीर रूप से घायल पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किया रेस्क्यू*——–आगरा में गुरुवार देर रात दो ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन कर दोनों चालकों व क्लीनरों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना थाना मलपुरा क्षेत्र के बाद की है।

 

बाद पर न्यू दक्षिणी बाइपास ओवर ब्रिज से नीचे उतर रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर धौलपुर की तरफ से आगरा आ रहे ट्रक से जा टकराया। तेज धमाके की आवाज के साथ मौके पर चीख पुकार मच गई। जिससे चालक और क्लीनर ट्रक की केबिन में फंस गए और चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने थाना मलपुरा पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पाते ही मलपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया।

 

घायलों में कांता प्रसाद पुत्र भगवान दास जिला खंडवा तहसील बंदना थाना पंधाना, नन्हेंलाल पुत्र देवासी पता बावली तहसील लखनादौन थाना धूमा जिला सिवनी मध्य प्रदेश की पहचान हो गई है। जबकि तीसरे का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ग्वालियर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 1 घंटे यातायात भी बाधित हो गया। गर्मी में लोग जाम में फंस गए। ककुआ चौकी प्रभारी रमित कुमार आर्य ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेज दिया है और उनके बारे में जानकारी की जा रही है।

Exit mobile version