Site icon desh 24×7

गर्भवती धात्री महिलाओं को दी गई स्वास्थ्य की जानकारी

बिस्कोहर। विकासखंड भनवापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़िला मिश्र व बुड्ढी खास में शुक्रवार को एएनएम के नेतृत्व में माता बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों के नियमित टीकाकरण, स्तनपान तथा उन्हें ऊपरी आहार व साफ-सफाई रखने सहित अन्य तमाम जानकारी माताओं को दी गई। गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव नियमित टीकाकरण, एनीमिया की जांच कराने व आयरन फोलिक एसिड, कैल्शियम का नियमित सेवन करने सहित पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई। बैठक में एएनएम शारदा देवी, निर्मला चौधरी, आशा राधा, संचिता मौजूद रही।

Exit mobile version