Site icon desh 24×7

पशुओं को हीट वेव से बचाए

सिद्धार्थ नगर।डीएम पवन अग्रवाल ने वर्तमान समय में तेज धूप व भीषण गर्मी के प्रकोप से गोशाला में रखे गए पशुओं को बचाने के लिए निर्देशित किया है। डीएम ने सभी ब्लॉकों के बीडीओ और नगर निकायों के ईओ को निर्देश दिए हैं कि गोशाला में पशुओं को हीट वेव से बचाने के लिए छाया, चारा और पानी की समुचित व्यवस्था की उपलब्धता के साथ-साथ भूसा का भंडारण किया जाना अति आवश्यक है।

डीएम पवन अग्रवाल ने गोशाला में छाया, चारा व पानी के साथ भूसा भंडारण व्यवस्था की जांचकर रिपोर्ट शुक्रवार की शाम तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उसका, नौगढ़, जोगिया, बर्डपुर, लोटन, बांसी, मिठवल, इटवा, शोहरतगढ़, खेसरहा आदि ब्लॉकों व नगर निकायों में गोशालाओं की जांच की गई। जिसमें छाए की व्यवस्था, चारे व पानी की उपलब्धता समेत भूसा भंडारण की जांच हुई।

Exit mobile version