Site icon desh 24×7

सावियो नवजीवन बाल भवन संत फिदेलिस में जिला | राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण कैम्प का किया निरीक्षण

सावियो नवजीवन बाल भवन संत फिदेलिस में जिला | राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण कैम्प का किया निरीक्षण


सावियो नवजीवन बाल भवन तालानगरी , संत फिदेलिस कैम्प का निरीक्षण किया । इस दौरान फादर इकरा अनुपस्थित पाये गये । निरीक्षण के समय केस वर्कर उपस्थित मिले । निरीक्षण के दौरान आवसित बच्चों से मिले और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा । निरीक्षण के दौरान कुछ ऐसे बच्चे भी पाये गये कि जिनके माता – पिता है और वह संस्था में आवसित है । इस सम्बन्ध में केस वर्कर निर्देशित किया गया कि ऐसे बच्चों से सम्बन्ध में सीडब्लूसी से पत्राचार करें । इसके अतिरिक्त रसोईघर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे । उधर , जेएन मैडीकल के मेंटल डिपार्टमेंट का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के समय डा . सैलजा सिंह , सीनियर एवं डा . हर्षिता तिवारी उपस्थित थी । निरीक्षण के समय 5 महिला मरीज 2 पुरुष मरीज पाये गये । निरीक्षण के दौरान मरीजों की देखभाल के बारे में पूछा गया तो डॉ सैलजा सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि मरीजों की देखभाल हेतु मरीज के घर वाले उपस्थित रहते है । निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि वार्ड में साफ – सफाई का विशेष ध्यान रखें । जानकारी नितिन श्रीवास्तव , अपर जिला जज / पूर्णकालीन सचिव , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी ।

Exit mobile version