Site icon desh 24×7

पुलिस विभाग में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले 01 उपनिरीक्षक व 01 कुक को दी भावभीनी विदायी


चित्रकूट 31 मई 2024

पुलिस विभाग में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले 01 उपनिरीक्षक व 01 कुक को दी भावभीनी विदायी

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी की उपस्थिति में पुलिस विभाग में अपनी सेवा पूर्ण करने वाले 01 उपनिरीक्षक व 01 अनुचर की विदाई समारोह का आयोजन किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे उ0नि0 सुरेश कुमार राय व कुक शारदा प्रसाद को माला पहनाकर, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी। इस दौरान सेवानिवृत्त हो रहे उपनिरीक्षक व सेवानिवृत कुक एवं मौके पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को हल्का नास्ता करवाकर मुंह मीठा कराया गया। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा सेवानिवृत हो रहे उपनिरीक्षक व कुक से कहा गया कि वह घर जाकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं निरन्तर व्यायाम करते रहें, अपने जीवन का अमूल्य समय विभाग को दिया है, मैं समस्त पुलिस विभाग की ओर से आपके सुखद जीवन एवं परिवार की तरक्की की मनोकामना करता हूं ।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण, पीआरओ प्रवीण कुमार सिंह, प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ जयलाल एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Exit mobile version