Site icon desh 24×7

पढ़ाई के लिए छात्र को विदेश भेजने के नाम पर की थी करीब ₹10 लाख की ठगी

वन्दे भारत न्यूज संवाददाता मोहित:

हरिद्वार के छात्र से लाखों ₹ की ठगी के आरोपी को नोएडा गौतमबुद्ध नगर से दबोच लाई हरिद्वार पुलिस थाना बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत एक छात्र के साथ पढ़ाई के लिए अमेरिका भेजने के नाम पर करीब 10 लाख की ठगी का मामला सामने आया।जिस संबंध में बहादराबाद पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश हेतु उसके अलग अलग निवास स्थानों पर दबिस देकर आरोपी विशाल वर्मा को ग्रेटर नोएडा से दबोचने में सफलता हासिल की। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश जारी है।

Exit mobile version