Site icon desh 24×7

अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जिला कारागार सिद्घार्थनगर का किया गया मासिक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर. उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्घार्थनगर विरजेन्द्र कुमार सिंह के आदेश के क्रम में अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/ पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्घार्थनगर मनोज कुमार तिवारी द्वारा जिला कारागार सिद्घार्थनगर का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार के भोजनालय तथा बैरकों का निरीक्षण किया गया तथा बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं, स्वास्थ्य तथा मुकदमों की पैरवी व अधिवक्ता के संबंध में पूछताछ किया गया, जिस सम्बन्ध में बंदियों द्वारा बताया गया कि उन्हें किसी भी प्रकार की कोर्इ समस्या जिला कारागार में नहीं है सभी के मुकदमों की पैरवी प्राइवेट अधिवक्ता/पैनल अधिवक्ता/लीगल एड डिफेंस सिस्टम के अधिवक्तगण द्वारा की जा रही है। निरूद्घ बंदिगणों को जेल मैनुअल के बारे में, जिला कारागार सिद्घार्थनगर में स्थापित लीगल एड क्लीनिक के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गयी। साथ ही साथ पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्घार्थनगर मनोज कुमार तिवारी द्वारा माह जुलार्इ 2024 में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत से बन्दीगण को अवगत कराया गया। निरीक्षण के दौरान अभिषेक चौधरी अधीक्षक जिला कारागार, राजेश कुमार पाण्डेय कारापाल, प्रदीप कुमार सिंह उप कारापाल व जिला कारागार सिद्घार्थनगर के कर्मचारीगण तथा जेल पी०एल०वी० उपस्थित रहे।

Exit mobile version