Site icon desh 24×7

*मायके आई महिला ने फांसी पर लटक कर दी अपनी जान

*मायके आई महिला ने फांसी पर लटक कर दी अपनी जान

मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी

मैनपुरी जिले के वेबर थाना क्षेत्र मायके आई बिबहिता का शव मकान में बने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। बिबाहिता को दो दिन पूर्व उसका पति मायके छोड़ कर गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

मामला बेवर थाना क्षेत्र के गांव चिरावर से जुड़ा हुआ है। गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र रामगोपाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी ज्योती (24) का विवाह 2 साल पहले एटा के थाना नया गांव क्षेत्र के गांव भवर सुलिया के निवासी आशीष पुत्र प्रमोद कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज और अपने समर्थ के हिसाब से दान दहेज देकर संपन्न किया था।

बीते 28 मई को उसकी बेटी ज्योति अपने पति के साथ मायके आई थी। यहां पर उसका पति एक दिन रुकने के बाद उसको छोड़कर अपने घर लौट गया। बीती 29 मई को शाम लगभग 5 बजे अज्ञात कारणों के चलते उसकी बेटी ज्योति ने घर के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसका शव घर के कमरे में फांसी के फंदे

पर लटकता हुआ मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी अतिवीर सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version