Site icon desh 24×7

महिला पुलिस कर्मी को अपने कर्तव्य के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ की गई।

आज दिनांक 29.05.2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की, एक महिला पुलिस कर्मी के द्वारा चुनाव ड्यूटी के दौरान मतदान केंद्र पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा उक्त विडियो (रील) के संबंध में सत्यापन एवं जांच हेतु पुलिस उपाधीक्षक(रक्षित), पुलिस केंद्र गया को सौंपा गया।

जांच के क्रम में पता चला कि उक्त विडियो (रील) में दिखाई दे रही महिला पुलिस कर्मी गया जिला बल में पदस्थापित है, जिसे लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में चुनावी ड्यूटी के लिए दरभंगा भेजा गया था।

जांचोपरांत उक्त महिला पुलिसकर्मी को अपने कर्तव्य के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनिक कारवाई प्रारंभ की जा रही है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Exit mobile version