Site icon desh 24×7

वरीय पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज गया में चुनाव की तैयारी को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा एवम महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता भी की गई।

आज दिनांक 30.05.2024 को *वरीय पुलिस अधीक्षक, गया* के द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज, गया में लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में होने वाले चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों की *समीक्षा* किया गया। इस अवसर पर, उन्होंने एक *महत्वपूर्ण बैठक* की अध्यक्षता भी की, जिसमें *अपर पुलिस अधीक्षक, गया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, निमचक बथानी* और *केंद्रीय पुलिस बल के वरीय पदाधिकारी* शामिल हुए। साथ ही वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस बैठक में जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गया जिले के *अतरी विधानसभा क्षेत्र* में *चुनाव को भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण* ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

Exit mobile version