Site icon desh 24×7

गणना पर्यवेक्षक एवं गणना सहायक का द्वितीय प्रशिक्षण प्रातः 11 बजे से एवं माईक्रों आब्जर्वर का प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यलय धार के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित होगा।

 

जिला ब्युरो गोपाल रावडिया मारु की रिपोर्ट।

धार।  गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक तथा माईक्रों आब्जर्वर का द्वितीय प्रशिक्षण 31 मई को मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (MPM) जिला पंचायत सविता झानिया ने बताया कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु मतगणना 4 जून को शासकीय पोलीटेक्निक महाविद्यालय में होना है। इस हेतु अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी ईव्हीएम से मतगणना हेतू गणना पर्यवेक्षक एवं गणना सहायक तथा माईक्रों आब्जर्वर में लगाई गई है, जिनका द्वितीय प्रशिक्षण 31 मई को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यलय धार के ऑडिटोरियम हॉल में रखा गया है। जिसमें गणना पर्यवेक्षक एवं गणना सहायक का द्वितीय प्रशिक्षण प्रातः 11 बजे से एवं माईक्रों आब्जर्वर का प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यलय धार के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित होगा।

Exit mobile version