Site icon desh 24×7

ब्रेकिंग न्यूज़ गढ़वा झारखंड में आसमान से बरस रही आग, हीटवेव से अबतक 5 लोगों की मौत; गढ़वा का पारा 48 डिग्री

गढ़वा तापमान 46.2 डिग्री गढ़वा में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत गौर तलब है कि झारखंड के गढ़वा जिले में बुधवार को सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो गई थी। आशंका जताई जा रही थी कि भीषण गर्मी की वजह से सभी चमगादड़ों की मौत हुई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी आफताब आलम ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है और पता लगाया जा रहा है कि चमगादड़ों की मौत कैसे हुई है। मामला गढ़वा के कांडी प्रखंड के सुरीपुर और कासंप गांव के इलाके का है। प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गए हैं 30 और 31 मई को दिखेगा हीटवेव का असर मौसम विज्ञान केंद्र रांची के द्वारा जारी पूर्वानुमान की माने तो राजधानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावे उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के साथ साथ दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में 30 मई को हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। वहीं 31 मई को उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज के साथ साथ दक्षिणी हिस्सों में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा।

Exit mobile version