Site icon desh 24×7

शहर की होनहार तलवारबाज ने जीता स्वर्णपदक

नागपुर शहर की होनहार तलवारबाज ईशा खड़तकर ने जिला स्तरीय तलवार बाजी प्रतियोगिता मे भाग लेकर शानदार प्रदर्शन कर स्वर्णपदक हासिल कर ली। नागपुर जिला तलवार बाजी एसोसिएशन की मेजबानी मे यह प्रतियोगिता का आयोजन मानकापुर स्थित विभागीय क्रीड़ा संकुल मे मंगलवार को किया गया था। चयन प्रतियोगिता का आयोजन 5’से 7जून तक नाशिक मे होने वाले महाराष्ट्र राज्य अंतर जिला तलवार बाजी चैम्पियनशिप मे भाग लेने वाली टीम के लिए गठन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईशा यह कामयाबी 10 -12 आयुवर्ग की फाइल स्पर्धा मे जीती। ईशा ने अपनी जीत का श्रेय अपने परिवारजन तथा अपने कोच एवं संगठन के अधिकारीगणों को दी है। ।। वंदे भारत लाईव टीवी न्युज परिवार ईशा को मिली इस कामयाबी की बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। ।।

Exit mobile version