Site icon desh 24×7

टप्पेबाजों ने उड़ाये तीस हजार, जांच में जुटी पुलिस

टप्पेबाजों ने उड़ाये तीस हजार, जांच में जुटी पुलिस

लालगंज, प्रतापगढ़। टप्पेबाजों ने पेण्ट की दुकान से पीडित व्यापारी को झांसा देकर तीस हजार रूपये उडा लिये। लालगंज कोतवाली के पूरे नेवाजी लाल निवासी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र के पुत्र देवेन्द्र मिश्र ने नेशनल हाइवे लालगंज-प्रतापगढ़ पर एक पेट्रोल पम्प के पास पेण्ट की दुकान खोल रखी है। बुधवार की सुबह करीब पौने दस बजे उसकी दुकान पर दो अज्ञात व्यक्ति बाइक से पहुंचे। बाइक से आये टप्पेबाजों ने दुकानदार से कुछ सामान दिखाने को कहा। पीडित सामान दिखाने लगा इतने में एक आरोपी ने दुकान के काउण्टर से पांच सौ रूपये की तीस हजार की गडडी निकाल कर भाग निकला। पीड़ित ने शोर मचाया तो दूसरा आरोपी भी सगरा सुंदरपुर की तरफ बाइक से भाग निकला। पीडित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक अवन दीक्षित का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version