जांच में बड़ा सवाल कैसे रुके फैक्टरी में प्रतिबंधित उत्पाद
अलीगढ़ । तालानगरी की फैक्टरी में हुए हादसे के बाद प्रशासन द्वारा कराई गई जांच में एक सवाल सामने आया है । इस सवाल में उल्लेख है कि आखिर भट्ठी में गलाए जाने वाले स्क्रैप में प्रतिबंधित उत्पाद नहीं जाएंगे । ये कैसे रोका जाए । ये स्क्रैप कबाड़ के रूप में खरीदकर लाया जाता है । इसकी छंटनी व उसे क्रश किए जाने की व्यवस्था है । मगर , उस व्यवस्था को मशीनी तकनीक ने ब्रेक लगा दिया है । अब सीधे मशीन से माल ट्रक से वायलर में पहुंचता है । इसे कैसे रोका जाए । इस पर मंथन हो रहा है । वहीं , एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट बताते हैं कि जिले की सभी फर्नेस , रोलिंग मिलों के साथ – साथ शहर में हार्डवेयर उत्पाद से जुड़ी भट्ठियों को भी जांच की जद में लाया जा रहा है । जल्द सभी की जांच के बाद एक नियमावली तैयार की जाएगी । जो कमियां हैं , उन्हें दूर कराया जाएगा । उसी अनुसार कारोबार होगा और मजदूर काम करेंगे । ये व्यवस्था लागू की जाएगी ।
