Site icon desh 24×7

भाकियू टिकैत ने कांठ में मनाई पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि

पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाते भाकियू टिकैत कार्यकर्ता।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न से विभूषित देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महान जन नेता चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाते हुए उन्हें याद किया।
कांठ तहसील क्षेत्र के छजलैट स्थित किसान भवन पर इकट्ठा हुए किसानों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर फूल चढ़ाकर कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यहां पुण्य तिथि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने की।
इस अवसर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, जिला मंत्री नवनीत सिंह, तहसील अध्यक्ष दर्शन सिंह, नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार उर्फ जॉनी, भाकियू टिकैत युवा के जिला उपाध्यक्ष हैप्पी विश्नोई, युवा ब्लॉक अध्यक्ष पीयूष चौधरी, तहसील युवा उपाध्यक्ष मोहम्मद साजिद, युवा तहसील उपाध्यक्ष लक्की विश्नोई, ब्लॉक अध्यक्ष छजलैट देवेंद्र सिंह, मानी चौधरी युवा ग्राम अध्यक्ष, अमन कुमार, मोहम्मद उवैस, दीपक कुमार, वकील, पंकज कुमार, कुलदीप विश्नोई, दिलवर सिंह, सलमान सहित भारी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Exit mobile version