Site icon desh 24×7

इंडस्ट्रीज एरिया मे खुलेआम जलाया जाता है वेस्टेज कचरा

नागपुर-: कामठी रोड उप्पलवाड़ी एरिया मे कई दवाई,बर्तनों,और कबाड़ से संबंधित कारखाने संचालित हो रहे है। जहां पर सरेआम खुले जगहो पर कारखानो के वेस्टेज कचरा को जला दिया जाता है। इससे परिसर व आसपास के ईलाको मे जहरीला धुआं फैल जाता है। जिससे पर्यावरण प्रदूषण होने के साथ साथ घातक बिमारियों का खतरा होने डर बना रहता है। कुछ एक कारखानों मे तो चिमनियां भी नही लगी है। जिससे धुआ उपर जा सके। यह सब सरेआम चल रहा है। इसे देखने सुनने वाला शायद कोई नही है।इस क्षेत्र की कुछ कंपनियों से निकलने वाले घातक केमिकल्स को आसपास के नालों मे पाइप के जरिऐ बहा दिया जाता है। जिसकारण से नाले भी प्रदूषित हो रहे है। जिससे नालों का पानी पीने से बेजुबान जानवरों को भी खतरा है। आम नागरिकों का प्रशासन से अनुरोध है कि इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए उचित कदम उठाया जाए ताकि यहां चल रहे काम के कारण स्वास्थ्य पर विपरित असर न पड़े।

Exit mobile version