Site icon desh 24×7

मालीपुर थानाध्यक्ष व दो सिपाहियों का कारनामा आया सामने*

*मालीपुर थानाध्यक्ष व दो सिपाहियों का कारनामा आया सामने*
अम्बेडकर नगर*
जहां एक तरफ अंबेडकर नगर के ईमानदार व कर्मठी पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ का सराहना पूरे जिले में किया जाता है ,वही उनके कुछ कर्मचारियों द्वारा इनकी ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है ।

मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उमरन सैरपुर का है, जहां प्राथीनी रेनु कुमारी ने अपना प्रार्थना पत्र थाना अध्यक्ष मालीपुर को सौंपा, मालीपुर थाना के अंतर्गत आने वाला ग्राम सभा सैरपुर उमरन की निवासी प्रार्थिनी रेनु कुमारी अपनी बेटी के साथ घर पर सो रही थी, 21 तारीख को रात में उसके ही ननद का लड़का उसे खेत में उठा ले गया,जहां पर नाबालिक लड़की द्वारा चीख पुकार मचाने पर वह छोड़कर भाग गया तथा यह कहते हुए गया कि, अगर किसी को यह बात बताओगी तो तुम्हें ,तुम्हारे पूरे परिवार को मार देंगे।
दूसरे दिन प्राथिनी अपना प्रार्थना पत्र ले करके मालीपुर थाना पर गई जहां महिला थाना अध्यक्ष व इनके दो सिपाही बृजेश यादव व विशाल पटेल द्वारा जबरदस्ती सुलह , समझौता करने का दबाव बनाया गया, जिस पर प्राथिनी द्वारा मना करने पर उसके नाबालिक लड़के को मालीपुर थाने में बंद कर दिया गया, फिर जिसे छुड़ाने के लिए उसका पिता थाने पर गया ,तब महिला थाना अध्यक्ष व दोनों सिपाहियों द्वारा जबरदस्ती प्राथिनी के पति के ऊपर आबकारी एक्ट 60 का मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया ।यह सब वहां लगे सीसीटीवी कैमरे पर पूरी तरह से जाहिर है।
मालीपुर थाने से न्याय न मिलने पर प्राथिनी पुलिस अधीक्षक के यहां अपना प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा जांच के लिए निर्देशित किया गया,तथा दोषियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो व जो इनके बीच बचाव में हैं, उनको भी उचित कार्रवाई करके दंडित किया जाए ।

Exit mobile version