Site icon desh 24×7

लटकते बिजली के तारों से हादसे की आशंका चंद्रलोक कॉलोनी

लटकते बिजली के तारों से हादसे की आशंका चंद्रलोक कॉलोनी

अंबेडकर नगर अकबरपुर बिजली विभाग की लापरवाही कहे, या ज़िदपन,अक़्सर बिजली विभाग के बड़े अफसर‌ ऊंची आवाज़ सुनना पसंद करते हैं।

बिजली विभाग की लापरवाही के कारण कई की जिंदगी खतरे में है। शहजादपुर कस्बा चंद्रलोक कॉलोनी में लटक रहे बिजली के तार सिर पर छू रहा है। जिससे कभी भी हादसे की संभावना बनी हुई है। लेकिन अधिकारी इस बड़ी जानलेवा समस्या के प्रति बेपरवाह बने हैं। इसकी जानकारी क्षेत्रीय जेई अंकित राज यादव की जानकारी में होने के बावजूद अब तक बिजली के केबल को ऊपर नहीं किया गया।

कॉलोनी को जाने वाले आम रास्ते में यह तार लटक रहा है। सैकड़ो की आबादी है। इसी रास्ते से पूरे कॉलोनी के साथ-साथ बाहर के लोगों का भी आना-जाना है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि जब वह घर से निकलते हैं तो डर बना रहता है कि कहीं तार सर पर ना छू जाए। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं।

Exit mobile version