Site icon desh 24×7

नेत्रदान के प्रति जागरूक करने के लिए बांटे फार्म

नेत्रदान के प्रति जागरूक करने के लिए बांटे फार्म

 

देहदान कर्तव्य संस्था के सदस्य भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने बताया कि कुछ समय पूर्व देहदान अध्यक्ष डॉ एसके गौड़ की अध्यक्षता में शहर मुफ्ती जनाब खालिद हमीद से वार्ता करने पर उन्होंने नेत्रदान / रक्तदान हेतु अपनी सहमति व्यक्त की थी । इसका परिणाम दिखने लगा है । यानी मुस्लिम | जागरुकता के साथ दिन प्रतिदिन संकल्पित हो रहे हैं । इसमें जेएन मेडिकल कॉलेज नेत्र व ऐनाटोमी विभाग सहयोगी सिद्ध हो रहे हैं । स्टाफ में फॉर्म बांटने के साथ जागरूक भी किया जा रहा है । जोकि मानवीयता हेतु शुभ समाचार है । संस्था सभी का आह्वान कर संकल्पित होने के वास्ते आग्रह करती है । पार्थिव शरीर को अग्नि प्रज्वलित होने से पहले उन लोगों के बारे में जरूर विचार कर लें , जो वर्षों से अपना रजिस्ट्रेशन यह सोच कर करा चुके हैं कि कब कोई रहनुमा मानवीयता हेतु नेत्रदान ( कौरनिया ) करेगा । तो हम भी ईश्वरी रंगीन दुनियां देख पायेंगे ।

Exit mobile version