Site icon desh 24×7

बाबा महाकाल की सवारियों के बेहतर आयोजन के लिए प्राप्त किए गए सुझाव

उज्जैन / श्रावण मास में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन व्यवस्था और बाबा महाकाल की सवारियों का सुव्यवस्थित आयोजन के लिए शनिवार को प्रशासनिक संकुल भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा कहा गया कि पिछले वर्षो में निकाली गई बाबा महाकाल की सवारियों के अनुभव के आधार पर आवश्यक सुधारों को लागू करने के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाई जाएं। मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों पर प्रशासक महाकाल मंदिर, अपर कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधारो के क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना बनाएं।

सदस्यों द्वारा दिए गए प्रमुख सुझाव

बैठक में मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा प्रमुख रूप से श्रावण मास के पूरे 45 दिन के विशेष कार्ययोजना बनाएं जाने, सवारी मार्ग पर आवश्यक चौड़ीकरण और मरम्मत, बाबा महाकाल की सवारी के आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी, कावड़ यात्रियों के लिए उचित व्यवस्था , 84 महादेव मंदिरों के दर्शन व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन , रस्सा कंट्रोल इत्यादि के संबंध में सुझाव दिए गए।

Exit mobile version