Site icon desh 24×7

सोमवार तक अपना अपना अतिक्रमण हटा लें अन्यथा मंगलवार को प्रशासन अपने स्तर से आक्रमण हटाएगा।

पोरसा। अतिक्रमण कारीयो ने अतिक्रमण करके सड़क को छोटा कर दिया है जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है तथा सब्जी मंडी में अत्यधिक है इस अतिकृमण को हटाने के लिए नगर पालिका पोरसा के द्वारा मुनादी कराई जा रही है तथा आक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं मंगलवार को सीएमओ अवधेश सिंह सेंगर व तहसीलदार नवीन भारद्वाज तथा थाना प्रभारी रामनरेश यादव के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को पुलिस स्टाफ के सहयोग से नगर पालिका कर्मचारीयो के द्वारा व हिटेची के द्वारा अतिकृमण हटाया जाएगा व सामान जप्त किया जाएगा शहर को सुंदर बनाने के लिए उक्त कार्रवाई की जाएगी।अतिक्रमण सदर बाजार व साधू सिंह चौराहे से लेकर नए बस स्टैंड तक सभी जगह से तथा सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

सीएमओ ने हिदायत दी है कि अतिक्रमणकारी सोमवार तक अपना अपना अतिक्रमण हटा लें अन्यथा मंगलवार को प्रशासन अपने स्तर से आक्रमण हटाएगा।

Exit mobile version