Site icon desh 24×7

बारिश से पहले जागा नगर पालिका का अमला, शहर में शुरू हुआ ये अभियान, पहले दिन फ्रूट मंडी चौराहा से महेश सर्कल तक किया ये काम, सीएमओ बोली- तेज बारिश की स्थिति में नहीं आएगी परेशानी,

नीमच। नगर पालिका बारिश से पूर्व नालों की सफाई में जुट गई है। जिससे बारिश के दौरान पानी की निकासी में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो। नपा ने शुक्रवार से अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान के तहत शहर के सभी प्रमुख छोटे-बड़े नालों की सफाई की जाएगी। पहले दिन फ्रूट मंडी चौराहा से महेश सर्कल तक के नाले के ऊपर किये गए अतिक्रमण को हटाकर नालों की सफाई की गई। इस दौरान सफाई कार्य का निरीक्षण करने नगर पालिका सीएमओ रश्मि श्रीवास्तव भी पहुंची। उन्होंने कहा कि बारिश के पूर्व नगर पालिका क्षेत्र के सभी नालों की सफाई कर दी जाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी घनश्याम नागदा व अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version