Site icon desh 24×7

*बुद्ध पूर्णिमा पर आर.एस.एस के स्वयंसेवकों ने मनाई बुद्ध जयंती*

 

बेतूल/सारनी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के पर्व पर वार्ड क्रमांक 04 स्थित मनकामेश्वर शिव मंदिर में भगवान बुद्ध जयंती का आयोजन किया गया। भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं सभी स्वयंसेवकों ने पूजन किया। जिसमें संघ के नगर कार्यवाह ने कार्यक्रम का संचालन किया, एवं अध्यक्षता सुदामा कापसे ब्रह्माकुमारी आश्रम द्वारा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला सह संघचालक ने भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला और अपने वक्तव्य में कहां की जिस प्रकार राजकुमार सिद्धार्थ ने सामाजिक परिवर्तन के लिए अपना राजपाट त्याग कर सामाजिक परिवर्तन की अलख जगाई हमें उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र को समृद्ध, विकसित, समृद्धशाली, शक्तिशाली, वह परम वैभवशाली राष्ट्र बनाने के लिए समाज में पंच परिवर्तन की आवश्यकता है उन्होंने बताया कि स्व का बोध अर्थात् स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य (शिष्टाचार), पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन समाज में यदि यह पांच परिवर्तन आ गए तो हमारा राष्ट्र परम वैभवशाली विश्व गुरु होगा। इस अवसर पर नगर के दायित्वान कार्यकर्ता नगर के सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

Exit mobile version